उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मैक्‍स ने लाइफ इंश्‍योरेंस सॉल्‍यूशंस की पेशकश के लिए की

उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के साथ पार्टनरशिप

लखनऊ : मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड (”मैक्‍स लाइफ”/ ”कंपनी”) ने उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है ताकि बैंक के ग्राहकों को कंपनी की विभिन्न लाइफ इंश्‍योरेंस पेशकश का लाभ दिलाया जा सके। इस पार्टनरशिप के चलते, मैक्‍स लाइफ अपने सेविंग्‍स, रिटायरमेंट, प्रोटेक्‍शन और ग्रुप लाइफ इंश्‍योरेंस प्‍लान्‍स की पेशकश उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के 73 लाख से अधिक ग्राहकों के लिए करेगी।

2017 में स्‍थापित उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक देश में अग्रणी लघु फाइनेंस बैंकों में से एक है जिसकी देशभर में मजबूत उपस्थिति है और यह वित्‍तीय तथा डिजिटल समावेशन के जरिए समाज के उन तबकों तक अपनी सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां या तो कम सेवा पहुंची है या नहीं के बराबर सेवा पहुंची है। बैंक की देशभर के 254 जिलों में 606 शाखाएं कार्यरत हैं। 31 जनवरी, 2023 की स्थिति के अनुसार इसकी उपस्थिति 25 राज्‍यों एवं संघ शासित प्रदेशों में हैं । उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक टैक्‍नोलॉजी की मदद से अपनी पहुंच और ग्राहक अनुभव में विस्‍तार देते हुए व्‍यापक डिजिटल कवरेज के माध्‍यम से इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्‍लीकेशन, टैबलेट-आधारित और फोन बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है।

प्रशांत त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, ने कहा, ”मैक्‍स लाइफ सस्‍टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने के मकसद से बैंकों के साथ पार्टनरशिप्‍स पर ज़ोर दे रही है। हम अधिक से अधिक ग्राहकों के लिए लाइफ इंश्‍योरेंस के माध्‍यम से वित्‍तीय समावेशन और सुरक्षा की पेशकश करते हुए उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक का अपने इस सफर से जुड़ने पर स्‍वागत करते हैं। अपने ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के चलते हम अपने विस्‍तृत प्रोडक्‍ट्स और डिजिटल टूल्‍स तथा एसैट्स की मदद से ग्राहकों के लिए सुविधाजनक अनुभव उपलब्‍ध कराने के बारे में निश्चिंत हैं। उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के साथ पार्टनरशिप मैक्‍स लाइफ के बैंकएश्‍योरेंस कारोबार को और मजबूती देगी।”

उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री इत्तिरा डेविस ने कहा, ”हम देश की अग्रणी लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी मैक्‍स लाइफ इंश्‍यारेंस के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। इस पार्टनरशिप के चलते हम अपने राष्‍ट्रव्‍यापी नेटवर्क के जरिए मध्‍यम वर्ग के लिए प्रोटेक्‍शन, सेविंग्‍स और रिटायरमेंट सॉल्‍यूशंस में सुगमता बढ़ाना चाहते हैं। हमें विश्‍वास है कि यह पार्टनरशिप इंश्‍योरेंस सेवाओं की मांग के स्‍तर पर मौजूदा कमियों को दूर करने में मददगार होगी, खासतौर से ग्रामीण तथा बैंकिंग सेवाओं की कमियों से जूझते क्षेत्रों में यह उपयोगी साबित होगी और लघु वित्‍तीय बैंक क्षेत्र में हमारी अग्रणी स्थिति को और मजबूती देगी।

मैक्‍स लाइफ की नई प्रोडक्‍ट पेशकश में गृहिणियों, अनिवासी भारतीयों तथा स्‍वरोजगार प्राप्‍त ग्राहक वर्ग के लिए इनोवेशन को शामिल किया गया है। कंपनी ने ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल और एआई की मदद ली है ताकि सुगमता के साथ वे जुड़ सकें, जोखिम का आसानी से प्रबंधन किया जा सके और डिजिटल एंटरप्राइज़ का निर्माण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button