होली के अवसर पर मुनाल ने syojiyyjjhj

लखनऊ :लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल सांस्कृतिक मंच ने 12 मार्च को मुनाल बुध बसंती सभागार वजीर हसन रोड पर होली के शुभ अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया.
मुख्य अतिथि मुनाल गढ़वाली समाज के अध्यक्ष आशुतोष घिल्डियाल ने सभी कलाकारों को होली की बधाई देते हुए अपनी संस्कृति को बचाने के लिए धन्यवाद दिया मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया इस अवसर पर वरिष्ठ लोक गायक का यशभारती ऋचा जोशी ने होली गीत आज बिरज में होरी है रे रसिया गीत गाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया समाचार पत्र वितरक के अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने भी होली के छंदों को सुना कर माहौल को होली मय किया आरपी पोखरियाल ने गढ़वाली होली के विषय में विस्तृत जानकारी दी पंडित सत्य प्रकाश नौडियाल ने भी होली पर शास्त्रों में लिखी जानकारी आध्यात्मिक रूप में सभी के सम्मुख रखा इस अवसर पर मुनाल गढ़वाली समाज की महिला अध्यक्ष सुश्री मधु नेगी, हर्षिता बिष्ट, ट्विंकल नेगी, सीमा घिल्डियाल, कुसुम बहुगुणा, मंजू चौहान ने भी होली गायन पर अपने विचार व्यक्त किए मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने बताया की गढ़वाल उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश के ब्रज की खड़ी बोली के गीतों को गाया जाता है होली शुरू होने से पहले बैठी होली का आयोजन गांव के घर घर में होता है फिर खड़ी होली पूरे गांव में घूम घूम कर की जाती है
1 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक गढ़वाली, कुमाऊनी ,अवधी, भोजपुरी, राजस्थानी बोली के लोकगीतों पर एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसका मंचन 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के मध्य उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में किया जाएगा



