उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राधास्वामी परिवार द्वारा नेत्रदान का एक और सफल प्रयास

सहारनपुर : डॉक्टर श्वेता ने मीडिया को जानकारी दी है कि नितिन बजाज द्वारा गत दिवस रात 12:00 जानकारी दी गई कि उनकी दादी श्रीमती कृष्णावती बजाज निवासी बेरी बाग का मरणोपरांत नेत्रदान करना चाहते हैं।
रोशनी आई बैंक की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया को पूरा किया और रोशनी आई बैंक टीम ने राधास्वामी परिवार का नेत्रदान के लिए हार्दिक धन्यवाद किया.
इस मौके पर सतीश बजाज संरक्षक नीरू सिंह, चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉ श्वेता, चेयरमैन बलजीत सिंह चावला कोषाध्यक्ष डॉक्टर ए. के. सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव डॉक्टर वी पी त्यागी, सह सचिव राहुल शर्मा, संरक्षक सोनू अरोड़ा, डॉक्टर दीपक खुराना मौजूद रहे।



