उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जब तक मुसलमान कांग्रेस के साथ थे भाजपा की लोकसभा में सिर्फ़ दो सीटें थीं : शाहनवाज़ आलम

शामली के चार गांवों में 'आपकी पार्टी- आपके गांव' अभियान के तहत बैठकें की

कांधला शामली : अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आज से शुरू हुए ‘आपकी पार्टी-आपके गांव’ अभियान के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रदेश के गांवों में बैठक की. अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने अभियान के तहत शामली के कांधला क़स्बे के चार गांवों गंगेरू, गढ़ी दौलत, खेड़ा कुर्तान, मलहीपुर में बैठक की.गांव के प्रभावशाली लोगों से बातचीत में 2024 में कांग्रेस को वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मुस्लिम समुदाय पूरी तरह कांग्रेस को वोट करता था तब तक भाजपा की लोकसभा में सिर्फ़ दो सीटें होती थीं. लेकिन जैसे-जैसे वो सपा के साथ गए वैसे-वैसे भाजपा मजबूत होती गयी.

उन्होंने कहा कि अब तो सपा का सजातीय वोटर भी सपा के साथ नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा के शामली से गुजरते समय जो उत्साह और प्यार लोगों ने राहुल गांधी जी के प्रति दिखाया उससे स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव में मुसलमान पूरी तरह कांग्रेस के साथ आ रहा है. इससे घबराई सपा अब भाजपा के इशारे पर आम आदमी पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बना रही है ताकि मुसलमानों को भ्रमित किया जा सके. इससे मुसलमानों को सचेत रहने की ज़रूरत है. बैठकों के दौरान झंडा देकर लोगों को ग्राम सभा अध्यक्ष बनाया गया.


बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी वसी अहमद रिज़वी, प्रदेश महासचिव क़ुर्बान अली, सोनू पठान, प्रदेश सचिव ताहिर अंसारी, ज़िला अध्यक्ष नफीस अली मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button