उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षा मंडल, धारावी बैंक और रूहानियत ‘टॉप’ पर

लखनऊ : एमएक्स प्लेयर ने एक बार फिर भारत में ओटीटी प्लेटफार्मों के बीच उच्चतम रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर लिया है और क्रोम ओटीटी (सीओटीटी) द्वारा 2022 की सूची के टॉप 10 ओटीटी शा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्लेटफार्म के तीन शो – शिक्षा मंडल, धारावी बैंक और रूहानियत सीजन 2 टॉप लिस्ट में हैं।

एमएक्स प्लेयर की वेबसीरीज ने लगातार सफलता देखी है और इसने भारतीय ओटीटी स्पेस में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी$हॉटस्टार और ज़ी5 जैसे अन्य को पीछे छोड़ दिया है। एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल क्राइम थ्रिलर सीरीज शिक्षा मंडल ने 39.10 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 2 स्थान हासिल किया, जबकि सुनील शेट्टी की अत्यधिक प्रशंसित ओटीटी डेब्यू धारावी बैंक ने 33.04 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 4 हासिल किया है। रूहानियत सीजन 2 को 25.95 मिलियन व्यूज के साथ नौवें स्थान पर है।

एमएक्स प्लेयर सफलतापूर्वक इस लिस्ट में तीन स्थानों को सुरक्षित करने में कामयाब रहा है, डिज्नी $ हॉटस्टार का क्रिमिनल जस्टिसरू अधुरा सच 70.36 मिलियन और 37.71 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1और हाउस ऑफ ड्रैगन्स नंबर 3 का स्थान हासिल किया है। सोनीलिव के महारानी सीजन 2 ने 32.65 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 5 का पोजीशन हासिल किया है, जबकि नेटफ्लिक्स के दिल्ली क्राइम सीजन 2 ने 31.51 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 6 स्थान हासिल किया है। प्राइम वीडियो के द लॉर्ड ऑफ द रिंग्सरू द रिंग्स ऑफ पावर और ज़ी5 के दुरंगा ने 31.20 मिलियन और 28.98 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 7 और नंबर 8 का स्थान हासिल किया है। अंत में, नेटफ्लिक्स के जामताड़ा सीजन 2 ने 25.75 मिलियन व्यूज की पहुंच के साथ इस लिस्ट में नंबर 10 स्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button