“भारतीय आदर्श योग संस्थान” ने धूमधाम से मनाया “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस”
योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला योग प्रशिक्षकों एवं महिला योग साधिकाओ को सम्मानित किया गया

लखनऊ : भारतीय आदर्श योग संस्थान” के तत्वावधान में जनेश्वर मिश्रा पार्क ,गोमती नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ. 8 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण 5 मार्च को भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस अवसर पर लोगों को पिछले कई वर्षों से निशुल्क योगाभ्यास कराने वाली 20 महिला योग प्रशिक्षकों एवं महिला योग साधकों को भारतीय आदर्श योग संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
महिला सम्मान कार्यक्रम में भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य श्री कृष्ण दत्त मिश्रा, सह योग आचार्य एवं संस्थान के महासचिव श्री राजकुमार ,अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश जयसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे.
सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से श्रीमती शोभना द्विवेदी, श्रीमती किरण, श्रीमती नीलम चौरसिया, श्रीमती रेनू मिश्रा, श्रीमती डॉली, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती गीता त्रिपाठी श्रीमती कविता ,श्रीमती मधु पांडे, श्रीमती रश्मी पांडे, श्रीमती संतोष यादव,श्रीमती कल्पना, कु. मानसी श्रीमती बबीता शर्मा शामिल थी.
संगठन के संरक्षक एबं व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं महिलाओं का सम्मान जिन घरों में होता है उन घरों में ईश्वर का वास होता है तथा महिला सम्मान से समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है जिससे एक अच्छे एवं स्वस्थ समाज का निर्माण होता है.
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने भी सभी से अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु योग को अपनाने की अपील की तथा सह योग आचार्य राजकुमार ने भी महिलाओं को बधाई दी तथा इस अवसर पर संस्थान के राधेश्याम चौरसिया, मोहम्मद इरफान, पंकज पांडे, आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद बिरादर ,डॉक्टर विनोद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विनोद राय मौजूद रहे.



