उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजकीय महाविद्यालय माँट, मथुरा का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ई-लाइब्रेरी का उदघाटन

लखनऊ । राजकीय महाविद्यालय माँट, में 17 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग,  योगेन्द्र उपाध्याय  के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक माँट राजेश चौधरी, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो०(डॉ.) मीनाक्षी बाजपेई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में  उच्च शिक्षा मंत्री ने आगरा – अलीगढ़ परिक्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में सबसे पहली ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन फीता काटते हुए लाइब्रेरी के पोर्टल को लॉगइन करके किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये मा० उच्च शिक्षा मंत्री  योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के कुशल निर्देशन में पहली बार शिक्षा पद्धति में परिवर्तन हुआ है और शिक्षा को संस्कार, रोजगार और तकनीक से जोड़ा गया है। नई शिक्षा नीति में अतीत से शिक्षा लेते हुए वर्तमान तकनीक का प्रयोग करके भावी राष्ट्र के निर्माण की योजना का समावेश किया गया है। वहीं अब ई-लाइब्रेरी बनने से सभी छात्रों को एक क्लिक में चार लाख से अधिक किताबे पीडीएफ रुप में उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित कउच्च शिक्षा मंत्री ने अध्ययन,रोवर/रेंजर्स, एनएसएस,क्रीड़ा आदि में बेहतर कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डा मीनाक्षी वाजपेयी द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button