उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इस अमृत काल में परिषद् द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरणपरिषद् द्वारा के लिए किए जा रहे कई कार्य : सतीश उपाध्याय

उपाध्यक्ष पालिका परिषद ने “महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन” द्वारा आयोजित “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एनडीएमसी महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन द्वारा कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड, नई दिल्ली पर आज आयोजित रंगारंग अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया ।

मुख्य अथिति के रूप में कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने भाषण में  उपाध्याय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान और उनके अतुलनीय योगदान के लिए चिन्हित किया गया है।

उन्होंने कहा इस वर्ष 2023 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ (एम्बुरेस इक्विटी) रखी गई है, जिसका अर्थ है लैंगिक समानता पर ध्यान देना । इस कैंपेन के ज़रिए महिलाओं को कार्यस्थल और समाज में पुरुषों के जितना ही सम्मान दिया जाए क्योंकि आज भी इस जेंडर असमानता के कारण महिलाओं को कार्यस्थल में पुरुषों के मुकाबले कम प्राथमिकता दी जाती है और उनके कार्य करने की श्रमता को भी कम समझा जाता है ।

 

इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने भारत सरकार की इंटरनेशनल मिलेट्स 2023 के अवसर पर कहा की मोटा अनाज सदियों से हमारे आहार का अभिन्न अंग रहा है जिसके स्वास्थ्य के प्रति अधिक लाभ हैं । श्री उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक सांस्कृतिक विरासत को आज भी पिरो के रखने के जरुरत है जैसे हम अपने पुराने समय में होली के पकवान बना कर करते थे और आज फिर हमें अपनी धरोहर को पुनर्जीवित करने के जरुरत है ।

इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में भारत ने जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है । G-20 का आयोजन भारत के लिए भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने और G-20 देशों के साथ हमारे राजनयिक संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर है इसलिए आप सभी आगे आएं और जी20 से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखा कर इस राष्ट्र पर्व का हिस्सा बने।

श्री उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं समाज की वास्तविक शिल्पकार जिनका बिना सृष्टि कल्पना करना असंभव है। महिलाओं के उत्थान हेतु परिषद् द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं जिनमें माध्यमिक स्कूल के बाद महिलाओं के लिए तकनीकी शिक्षा संस्थान – नेताजी नगर, समाज कल्याण योजना के तहत ऐसे जरूरतमंद लोगों की वित्तीय सहायता के लिए सामाजिक सहायता, ड्रॉप-आउट लड़कियों के लिए डे-टाइम मिडिल स्कूल – ईस्ट किदवई नगर, सार्वजनिक स्थान पर झिझक से मुक्ति दिलाने की परियोजना के लिए सार्वजनिक शौचालय विशेष रूप से ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए और गुलाबी शौचालय महिलाओं के लिए, कामकाजी/अध्ययन करने वाली महिलाओं के लिए घर से दूर एक घर – इंदिरा निकेतन महिला छात्रावास – लक्ष्मीबाई नगर के रूप में आदि कार्य शामिल है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन के अनुरोध पर मैंने पत्र के माध्यम से परिषद् में महिला के उत्थान हेतु सुझाव दिये हैं जिनमें एनडीएमसी में विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर, एनडीएमसी में एक पिंक बॉक्स – ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं बेहिचक लिख कर दे सकें, एनडीएमसी के हर उस ऑफिस में जहां पर 50 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं वहां क्रेच का प्रावधान और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन परिषद् द्वारा हर साल धूमधाम से आयोजित किया जाना चाहिए आदि दिये गए ।

श्री उपाध्याय ने कहा हम सभी जानते है कि भारत में महिलाओं की भूमिका का इतिहास उपलब्धियो से भरा पड़ा है और आज हम आजादी के ७५ वर्षो को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं जिसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है । महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए इस अमृत काल में परिषद् द्वारा कई कार्य किये जा रहे हैं ताकि महिलाए समानता और सम्मान के साथ बिना किसी हिंसा और भेदभाव मुक्त वातावरण में विकास में समान भागीदार के रूप में अपना योगदान दे सके ।

इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जिनमें उच्च अधिकारी, सुरक्षा प्रहरी, सफाई सेवक, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल रहे । इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कर्मचारियों के साथ फूलों की होली खेली और अपनी शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर  विशाखा सैलानी-सदस्य पालिका परिषद्, डॉ अंकिता चक्रवर्ती-सचिव पालिका परिषद् के साथ परिषद् अधिकारियो और RMR कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा संस्थान – नेताजी नगर और परिषद् की स्कूली छात्राओं ने भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। श्री उपाध्याय ने महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन की अध्यक्ष सुधा शर्मा और अन्य यूनियन पदधिकरियो को शानदार कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button