उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीलखनऊ

यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इंडिया सोलर एंड ईवी एक्सपो में सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के स्टॉल का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री इंडिया सोलर एंड ईवी एक्सपो में अक्षय ऊर्जा और हरित ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए सर्वोटेक पावर सिस्टम्स की सराहना की.

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 2 मार्च ’23: लीडिंग ईवी चार्जर और सोलर सोल्यूशन्स निर्माता सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडिया सोलर एंड ईवी एक्सपो में अपने अत्याधुनिक ईवी चार्जर्स और सौर उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस एक्सपो में सर्वोटेक के स्टॉल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने सोलर और ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस के लिए अपनी उत्पाद लाइन का विस्तार करने में सर्वोटेक पावर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उद्घाटन के समय उपस्थित रहे।

सर्वोटेक के संस्थापक और एमडी, रमन भाटिया ने उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि “मैं इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का धन्यवाद करता हूं कि हमारे लिए इंडिया सोलर ईवी एक्सपो जैसा प्लेटफार्म दिया। एक कंपनी के रूप में, हम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा स्थान में एक अग्रणी कंपनी के रूप में सर्वोटेक की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य हरित ऊर्जा को लोगों के दैनिक जीवन में एकीकृत करना है और एक क्लीनर, प्रदुषण मुक्त भविष्य बनाना है।” गौरतलब है कि यह एक्सपो इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्राउंड में आयोजित की जा रही है जो 4 मार्च तक चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button