उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्काउट गाइड संस्था के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिवस चिन्तन दिवस के रूप में मनाया गया

लखनऊ : उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड, जनपद लखनऊ द्वारा 22 फरवरी, 2023 को जनपद के कैंप कार्यालय एस0एस0जे0डी0 इण्टर कालेज, फैजुल्लागंज में स्काउट गाइड संस्था के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिवस चिन्तन दिवस के रूप में हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।


जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र ने लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्णन किया।*
मुख्य अतिथि डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रादेशिक उपाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे विश्व में स्काउट गाइड के जन्म दाता लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन चिन्तन दिवस के रूप पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्काउट गाइड हमारे जीवन में बहुत से बदलाव लाता है। यूनीफार्म पहने से ही हमारे अन्दर आत्मविश्वास उत्पन्न होता है। स्काउट गाइड समाज सेवा में अपना योगदान देते है।


इस अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा आर पी मिश्र,जिला कमिश्नर एस0डी0 यादव, जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, सहायक सचिव विश्वजीत सिंह, डी0ओ0सी0 (गाइड) मधु पाण्डेय, डी0टी0सी (गाइड) रीता मौर्या, सरस्वती देवी, प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा, गाइड कैप्टन नीतू सिंह के साथ विद्यालय के स्काउट्स/गाइड्स उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button