उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा हिताची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज टाटा हिताची के ग्राहकों को उपकरण वित्त प्रदान करने के लिए मेसर्स टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (टाटा हिताची) के साथ साझेदारी की. साझेदारी के तहत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और टाटा हिताची ने पारस्परिक रूप से अपने संसाधनों को एक साथ लाने और पारस्परिक लाभ के लिए एक दूसरे का सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और टाटा हिताची दोनों को देश भर में टाटा हिताची के खरीदारों को सर्वोत्तम पेशकश देने और उपकरण वित्तपोषण के तहत बैंक के पोर्टफोलियो को बढ़ाने में बैंक की व्यापक पहुंच सहायक होगी.बेंगलुरु में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर श्री आलोक कुमार, क्षेत्र महाप्रबंधक, बेंगलुरु, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और श्री के सोमस्कंदन, मुख्य वित्तीय अधिकारी, मैसर्स टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किए गए. श्री राघवेंद्र मरवापल्ली, सेल्स एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख, टाटा हिताची भी इस अवसर पर उपस्थित थे।h

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button