उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सशस्त्र बलों में कमीशन तथा अग्निवीर में भर्ती पर व्याख्यान

लखनऊ : 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कैडेटों को सशस्त्र बलों में कमीशन और अग्निवीर के विभिन्न अवसरों, परीक्षाओं पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में किया गया। मुख्य वक्ता कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने 3 घंटे के लगातार व्याख्यान में कैडेटों और छात्रों को, मस्तिष्क को क्रियाशील बनाने तथा सृजनात्मक अवसर का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

कर्नल विनोद जोशी ने सशस्त्र बलों में कमीशन के अवसर, एसएसबी, मेडिकल तथा अन्य विभिन्न परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने 12वीं क्लास से पीजी कॉलेज तक कमीशन के विभिन्न प्रकार बताएं । सैनिक बनने के लिए विभिन्न विभागों तथा उनकी योग्यता के बारे में भी बताया। गर्ल्स कैडेटो को प्रशिक्षण के तरीके भी बताए ताकि शारीरिक, लिखित और मेडिकल परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो सके । उन्होंने कैडेटों को बताया अग्निवीर योजना के बहुत अधिक लाभ है जो 4 वर्षों के उपरांत वैश्विक जगत में विभिन्न 40 सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं देंगे। कर्नल विनोद जोशी ने कैडेटों को ना केवल सेना में जाने के अवसर बल्कि कानून अधिकारी , शिक्षा अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी बनने के भी विस्तृत अवसर के लिए जागरूक किया।

कर्नल विनोद जोशी ने बताया क्रियाशील मस्तिष्क, इमानदारी, मेहनत और जुनून से कैडेट्स अपनी योग्यता से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं । कैडेट सर्वप्रथम अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। अपनी योग्यताओं को समझे और उन पर कड़ी मेहनत करें । उन्होंने एनसीसी कैडेटों को एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट के महत्व को भी समझाया। जिससे कैडेटों को अग्निवीर नौसेना तथा वायु सेना आदि में जाने का विशेष अवसर मिल सकते है। भारतीय सेनाओं में लेडीस अफसर और सैनिक बनने के विभिन्न तरीके, तैयारी और परीक्षाओं पर विस्तृत जानकारी भी एनसीसी बालिका कैडेटों को दी गई ।

रामस्वरूप विश्वविद्यालय के डॉ. नीरज जिंदल, रजिस्ट्रार, संरक्षक लेफ्टिनेंट डॉक्टर नैंसी गुप्ता, एएनओ 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लेफ्टिनेंट नीलेश मिश्रा एएनओ, 63 यूपी बटालियन एनसीसी और एनसीसी कैडेट सभागार में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button