उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आपरेशन जीवन रक्षक एवं आपरेशन आमानत का संचालन

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवसो में मंडल के विभिन्न स्टेशनो पर आपरेशन जीवन रक्षक एवं आपरेशन अमानत का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-
15  जनवरी को हेल्प लाईन लखनऊ से प्राप्त सूचना पर कि एक यात्री का गाड़ी संख्या 15017 काशी एक्सप्रेस कोच संख्या बी-6 में सीट नं० 59 पर बैग छूट गया है सूचना प्राप्त होते ही ऑन ड्यूटी रे० सु०ब०/वाराणसी द्वारा गाड़ी के वाराणसी स्टेशन पर पहुँचते ही उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग को सुरक्षित प्राप्त कर पोस्ट पर रखा गया कुछ समय पश्चात यात्री के आने पर विधिक कार्यवाही होने उपरान्त बैग में रखे लेपटॉप को सही सलामत अवस्था में यात्री को सुपुर्द किया गया अपना खोया हुआ कीमती सामान पाकर यात्री ने रे० सु०ब० की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।
जनवरी को हेल्प लाईन लखनऊ से सूचना प्राप्त हुई कि एक यात्री का गाड़ी संख्या 22436 वन्देभारत एक्सप्रेस कोच संख्या सी-1- में सीट नं0 70 पर एक थैला व बैग छूट गया है सूचना प्राप्त होते ही ऑन ड्यूटी रे० सु०ब०/वाराणसी स्टाफ द्वारा ट्रेन के वाराणसी स्टेशन पर पहुँचते ही अटैण्ड कर थैला व बैग को सुरक्षित लाकर पोस्ट पर रखा गया यात्री के आने एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत सही सलामत सुपुर्द किया |


• 15 जनवरी को SCNL लखनऊ से सूचना प्राप्त हुई कि गाडी सं0 15624 कामख्या- भगत की कोठी एक्सप्रेस के बी-2 के सीट नं0 60 पर एक यात्री का बैग छूट गया है सूचना प्राप्त होते ही ऑन ड्यूटी रे० सु०ब०/ अयोध्या कैन्ट के स्टाफ द्वारा तुरंत ही कार्यवाही करते हुए गाडी सं0 15624 के अयोध्या कैन्ट स्टेशन पर समय 00.54 बजे आते ही सामान को प्राप्त कर पोस्ट पर लाया गया था तथा यात्री को फोन करके बुलाया गया एवं यात्री के आने एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत सही सलामत सुपुर्द किया |यात्री द्वारा रेसुब की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।
• 15 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22184 साकेत एक्सप्रेस गाड़ी में चढ़ते समय गिरकर घायल हो गया जिसको तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर उपचार हेतु भर्ती कराया गया घायल व्यक्ति का नाम पता मनोज निखार पुत्र रामप्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर सिंगर थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button