खिचड़ी भोज में केन्द्र और राज्य कार्मिको का सांझा आन्दोलन कार्यक्रम घोषित
पुरानी पेंशन को चुनावी मुद्दा बनाएंगें केन्द्र और राज्य कार्मिक

लखनऊ । पुरानी पेंशन के लिए लगातार लम्बे अरसे से संघर्ष कर रही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में केन्द्र एवं राज्य कार्मिकों के सांझा आन्दोलन की घोषणा कर दी है। इस गोलमेज, खिचड़ी भोज कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने किया।
है jj
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रेलवे के सर्वमान्य नेता *कामरेड़ शिवगोपाल मिश्रा* उपस्थिति रहे। बैठक में परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि परिषद पहले ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए वर्ष 2023 को संघर्ष वर्ष घोषित कर चुका है। अब केन्द और राज्य सरकार के कार्मिकों ने मिलकर सांझा राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय आन्दोलन घोषित किया है। 21 जनवरी को केन्द्रीय स्तर पर दिल्ली में एक वृहद बैठक सम्पन्न होगी। 10 फरवरी से 20 फरवरी तक केन्द्रीय स्तर पर आन लाइन पिटीशन, हस्ताक्षर अभियान एवं प्रान्तीय स्तर पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। 21 मई को जिला स्तरीय मशाल जुलूस और 21 जून को राजधानी स्तर पर प्रान्तीय रैली का आयोजन किया जाएगा। जुलाई एवं अगस्त में मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में राष्ट्रीय रैली तथा 19 सितम्बर 2023 को भारत बंद का समर्थन किया जाएगा।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के प्रागण में आयोजित खिचड़ी भोज संग गोल मेज बैठक में रेलवे के कामरेड. आर.के. पाण्डेय, अधिकारी परिषद के डा. सत्येेन्द्र कुमार सिंह, आल इण्डिया ड्राइवर्स फेडरेशन के रामफेर पाण्डेय, रमेश सिंह, रोडवेज के गिरीश चन्द्र मिश्रा,डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जी..एन. सिंह, एस.पी. मिश्रा, परिषद के प्रेम कुमार सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ से रामराज दुबे, सुरेष सिंह यादव, विद्युत अभियंता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.बी. पटेल, नियमित वर्कचार्ज संघ से भारत सिंह यादव औरषैलेन्द्र कुमार षुक्ला, लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल से वीरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाष, चालक संघ लोक निर्माण से सुभाष चन्द्र मिश्रा, राजकीय निर्माण निगम से इं. मिर्जा फिरोजषाह, इं. दिवाकर राय, श्रवण कुमार यादव, इं. आर.पी. यादव, गौरी शंकर कुशवाहा, जी.सी. मिश्रा, अमिता त्रिपाठी, रूपा अवस्थी, सुभाष चन्द्र तिवारी, विवेक कुमार, शिवशंकर दूबे, अमरनाथ, राजकरण पटेल, मनोज श्रीवास्तव, राजर्षि त्रिपाठी, विनोद गौतम, एस.के. त्रिपाठी, इं. एच.एन. मिश्रा, सेतु निगम से इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, इं. दिवाकर गौतम, समाज कल्याण से धर्मेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह डोलिया, पीडब्लूडी से जे.पी. पाण्डेय, लेखपाल संघ से सूजीत कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण अभियंत्रण से इं. नरपत सिंह, रामसुरेष लोक निर्माण विभाग सहित दर्जनों संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें। बैठक में हिमाचल सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। बाकी राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कार्मिक और केन्द्र सरकार के कार्मिक लगातार राज्य एवं केन्द्र सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की माग कर रहा है तो केन्द्र सरकार को तत्काल पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करते हुए केन्द्र और राज्य के कार्मिकों और सरकार के बीच चल रहे इस शीत युद्ध पर विराम लगाने की आवश्यकता है।



