उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बीकेटी के मोहम्मदपुर सरैंया लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर

गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरी: वि

बीकेटी (लखनऊ) । नशा मुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत ग्राम मोहम्मदपुर सरैंया में आर. आर. ग्रुप एवं इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शनिवार को विकास खण्ड बख़्शी का तालाब के ग्राम मोहम्मदपुर सरैंया में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 332 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सभी सामान्य मरीजों को डॉ अनिल वर्मा की टीम ने निःशुल्क परामर्श और दवाएं दीं। वहीं, इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के डॉ अजय सिंह की टीम ने सभी नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। इनमें 71 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया। इन सबका लखनऊ में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं, कमजोर नजर वाले व्यक्तियों को नजर के चश्मे के लिए सूचीबद्ध किया गया।
इस मेगा हेल्थ कैम्प में विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला ने सभी मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए ग्रामीणों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हर प्रकार के नशे से बच्चों को बचाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण किया।
चिकित्सा शिविर में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल व ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। साथ ही, वहां उपस्थित जन समुदाय को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।
इस दौरान नशामुक्ति का संदेश देते हुए बच्चों एवं युवाओं ने मोहम्मदपुर गांव में नशामुक्त रैली निकाली। सभी ग्रामवासियों को आजीवन नशामुक्त रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आर. आर. ग्रुप द्वारा बच्चों को सरप्राइज गिफ्ट के रूप में कॉपी, पेंसिल व बिस्किट के पैकेट दिए गए।
इस कार्यक्रम में बीकेटी विधायक के सहयोगी प्रकाश उपाध्याय, नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला, अभिषेक मिश्रा (आशू) व अभिषेक अवस्थी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button