उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम विकसित युवा विकसित भारत: ज्योति बाबा

कानपुर। देश के विकास में युवा पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान है यदि युवा पीढ़ी ही नशे की राह पर चली जाए तो फिर देश की तरक्की कैसे होगी,! नशे को अपनी लत बना चुका युवा जीवन के महत्व को भूलकर परिवार के साथ समय बिताने और जिंदगी को आनंद पूर्वक जीने के बजाय अंधकार के दलदल में फंसते चला जाता है.

उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर्व पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांधी प्रतिमा के सामने आयोजित नशा मुक्त युवा क्रांति ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही,

ज्योति बाबा ने आगे कहा कि नशा मुक्त युवा क्रांति के दीप जलाकर परिवार को खुशहाली प्रदान करना हर भारतीय अपना धर्म बनाएं, स्वामी विवेकानंद का दर्शन,आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं का प्रेरणास्रोत बन चुका है स्वामी विवेकानंद जी भारतीय दर्शन, विज्ञान, अध्यात्म और खेलों में भी पारंगत थे, इसीलिए उन्हें यूथ ऑलराउंडर कहा जाता है। ज्योति बाबा ने आगे कहा कि ज्यादातर युवा पीढ़ी गलत संगत में रहने के कारण ही नशे के चुंगल में फंस जाते हैं युवा वर्ग में सहनशक्ति और धैर्य की बहुत कमी वर्तमान में दिखाई दे रही है किसी कार्य में सफलता न मिलने के चलते युवा को लगने लगता है कि जिंदगी खत्म हो चुकी है जिससे उत्पन्न डिप्रेशन के कारण नशे की गिरफ्त में जाने के साथ कभी-कभी आत्महत्या भी कर लेते हैं। समाजसेवी विजय सिंह मार्तोलिया ने कहा कि ज्यादातर युवा पीढ़ी नकारात्मक व्यक्तियों में रहने के कारण ही नशे के चुंगल में फंस जाते हैं.

नशा एक दीमक की तरह होता है जिस तरीके से दीमक लकड़ी को धीरे-धीरे खत्म कर देता है ठीक वैसे ही युवा वर्ग में नशे की लत ना सिर्फ परिवार को बल्कि देश के चौमुखी विकास में अवरोधक बन जाता है। हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित विनोद मिश्रा जी ने कहा युवाओं में कोई भी परेशानी आए तो पहले माता-पिता, गुरु को बताएं क्योंकि इस जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई भी अच्छा दोस्त नहीं है। मिडास परिवार के उपेंद्र मिश्रा ने कहा की राष्ट्रीय युवा दिवस देश ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं को विश्व बंधुत्व की भावना मजबूत करने का संदेश देता है। प्रदेश के युवा समाजसेवी राजू रावत ने कहा के हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भारत को विकसित भारत बनाना है। किशोर राजपूत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी को योग गुरु ज्योति बाबा ने नशामुक्ति युवा भारत का संकल्प कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button