उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

महर्षि महेश योगी जी की 106 वीं जयंती के अवसर पर संतो का भव्य समागम आयोजित होगा

लखनऊ: महर्षि महेश योगीi जी की 106 वीं जयंती 12 जनवरी 2023 को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में एक संत समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे देश भर के प्रतिष्ठित संत उपस्थित होकर देश,समाज और धर्म के विषय पर चर्चा करेंगे।इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

भारतीय संस्कृति और धर्म को सम्पूर्ण विश्व में प्रचारित और प्रसारित करने के लिए महर्षि महेश योगी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया है। उन्होंने राम राज्य की अवधारणा को पूरी दुनिया के सामने रखा और उन्होंने अपने विस्तृत ज्ञान से ग्रहों, नक्षत्रों को हमारे मानव विज्ञान से जोड़कर इसका वैज्ञानिक पहलू सभी को बताया है। उन्होंने दुनिया भर में फैले 1600 जगहों पर राम के अलग अलग नामों के बारे में भी बताया है। महर्षि जी के कार्यों को समझने के लिए उनके कुछ सम्यकों को समझना भी बहुत जरूरी है जिसमें, भावातीत ध्यान, वैदिक शिक्षा, वैदिक स्वास्थ्य, वैदिक कृषि, वैदिक अर्थव्यवस्था, वैदिक वास्तुकला इत्यादि प्रमुख हैं।

इस अवसर पर महर्षि संस्थान के मीडिया सलाहकार वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि भारत हमेशा से संतों तथा महात्माओं का देश रहा है और हमारी जड़ें हमेशा से वैदिक पुराणों, महाकाव्यों और ग्रंथों से जुड़ी हुई हैं

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति भानु प्रताप ने बताया कि 12 जनवरी 2023 को भव्य संत समागम करने का हमारा एक मात्र लक्ष्य समाज एवं छात्रों को बेहतर राह दिखाना है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button