उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए:अनुपम मिश्रा

लखनऊ: टीम -आर एल डी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की माँग करते हुए लिखा

कि चौधरी चरण सिंह जी न केवल एक ईमानदार,सत्यनिष्ठ व कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री थे बल्कि वह विश्व के एक मात्र ऐसे राजनेता भी है जिन्हें ‘किसान मसीहा’ कहलाने का गौरव प्राप्त है और उन्हें यह गौरव इस देश की जनता द्वारा प्रदान किया गया क्योंकि उन्होंने जीवन पर्यंत किसानों की सेवा को ही अपना धर्म माना तथा ग़रीब,असहाय,शोषित और वंचित समाज की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में ही जिया ।
अनुपम मिश्रा ने लिखा कि एक राजनेता के रूप में उन्होंने प्रदेश में कैबिनेट मंत्री तथा मुख्यमंत्री व केंद्र में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री उप प्रधानमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री पद तक को सुशोभित किया। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सदैव ग़रीब -किसान के उत्थान हेतु कार्य किया।
उन्होने उत्तर प्रदेश में जमींदारी प्रथा उन्मूलन कर गरीबों को खेती का अधिकार दिलाया तथा किसानों के हित में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण क़ानून पास कराया । वह जानते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गाँव के खेतों और खलिहानों से होकर निकलेगा इसलिए वह सदैव इस वर्ग की ख़ुशहाली हेतु न केवल प्रयत्नशील रहे बल्कि संघर्षशील भी रहे ।
वह एक कुशल प्रशासक,लेखक,आर्थिक सिद्धांतों के जानकार, ज़मीन से जुड़े राजनेता तथा महान समाज सुधारक थे जिसने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। ऐसे महान राजनेता को आज तक भारत रत्न न दिया जाना कई सवाल तो खड़ा करता ही है साथ ही इस देश के मज़दूरों,किसानों और वंचितों का अपमान भी है कि उनके हक़ और हुकूक के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले महान राजनेता को भारत रत्न इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि वह गरीबों और किसानों के नेता थे।जबकि उनके पूर्ववर्ती और परवर्ती प्रधानमंत्रियों को यह पुरस्कार बहुत पहले ही मिल चुका है।
अनुपम मिश्रा ने पत्र के माध्यम से माँग की कि धरती पुत्र चौधरी चरण सिंह को कल उनकी जयंती (23 दिसंबर) के अवसर पर जब सारा देश ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाए तब उन्हें भारत रत्न दिए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री जी स्वयं करें।
भारत रत्न दिए जाने की घोषणा सही मायनों में चौधरी चरण सिंह जी का नहीं अपितु भारत रत्न का सम्मान होगा।
अनुपम मिश्रा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप देश की सवा सौ करोड़ जनता की भावना को समझेंगे और यह पुण्य अर्जित करने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त करेंगे।
आपकी यह उद्घोषणा सम्पूर्ण देश को गौरान्वित महसूस करने का असीम आनंद प्रदान करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button