उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी सलाउद्दीन शिबू एडवोकेट मुंबई में किए गए सम्मानित

लखनऊ। किंग सर्किल स्थित षणमुखानंद हॉल में लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी सलाउद्दीन शिबू एडवोकेट को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने मोरल कंपनी लिमिटेड के सहयोग से यू पी ए ए भारत अवार्ड से सम्मानित किया।यह अवार्ड समाज सेवा एवं कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिया गया।मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री अभिनेता अमन वर्मा, शहबाज खान, फिरोज खान,अली खान,जूनियर महमूद फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया,गायक असलम व कई अन्य फिल्मी सितारों व समाजसेवियों को भी यह अवार्ड दिया गया।सलाउद्दीन शिबू एडवोकेट को सम्मान देने पर वामिक खान, शब्बीर भाई, अरशद भाई, संजय सिंह, अरशद सिद्दीकी, अनवर आलम, अब्दुल वहीद व कई अन्य लोगों ने मुबारकबाद दी है।यह अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button