उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

बैंक को बेस्ट फिनटेक कोलैबोरेशन श्रेणी व बेस्ट एआई एवं  एमएल का पुरस्कार मिला

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक ने 18 वीं वार्षिक बैंकिंग टेक्नो लाजी कांफ्रेस, एक्सपो एवं अवार्ड्स  2022 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। “बैंकिंग में डिजिटल और एनालिटिक्स का भविष्य” थीम पर आयोजित कांफ्रेस में पीएनबी को बेस्ट फिनटेक कोलैबोरेशन के लिए रनर अप का अवार्ड प्राप्त हुआ  जबकि बेस्ट एआई एवं एमएल बैंक के लिए विशेष अवार्ड दिया गया।


यह अवार्ड पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल और हेमंत वर्मा (सीजीएम, आईटी) ने मुख्य अतिथि अजय कुमार चौधरी (कार्यपालक निदेशक, आरबीआई) सुनील मेहता (मुख्य कार्यपालक , आईबीए) गोपाल मुरली भगत (उप मुख्य कार्यपालक, आईबीए) की उपस्थिति में प्राप्त किया।
इस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ तकनीकी प्रदाताओं को आकर्षित करने के साथ ही उत्कृष्ट नवोन्मेषी उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सम्मानित कर मान्यता प्रदान किया जाता है। यह देश के बैंकों को बैंकिंग तकनीक में नवीनतम अविष्कारों की जानकारी प्राप्त करने का प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button