उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा नेता अपने डीएनए चेक कराये तो उन्हें खुद की असलियत का पता चल जायेगा : सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी

भाजपा नेता अपने डीएनए चेक कराये तो उन्हें खुद की असलियत का पता चल जायेगा : सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी
लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल उप्र के सदस्यता अभियान प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने खतौली में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के प्रति अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि जिन लोगों को अपने खुद के डीएनए पर शक होता है वही दूसरों के डीएनए पर अविश्वास की बाते करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी जयन्त सिंह जी अपने पितामह किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के ही पद चिन्हों पर चल रहे हैं और उनमें  चौधरी परिवार का ही डीएनए है। उचित यही होगा कि भाजपा नेता अपने डीएनए चेक कराये तो उन्हें खुद की असलियत का पता चल जायेगा।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने मैनपुरी, रामपुर और खतौली के किसी भी चुनाव क्षेत्र में न ही किसानों के मुददे पर कोई बात की और न ही आम जनता की समस्याओं के प्रति कोई प्रकाश डाला। वास्तविकता यह है कि किसान वर्ष 2014 से अपनी आमदनी दुगुनी होने का रास्ता देख रहा है जबकि फसलों की लागत चार गुनी हो गयी है। गन्ने के समर्थन मूल्य की घोषणा अब तक नहीं हुयी है जबकि पेराई सत्र प्रारम्भ हुये महीनों बीत चुके हैं। आम जनता के रहन सहन और उसके भोजन की थाली पर मंहगाई का ढंक लगातार लग रहा है लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मंहगाई पर एक भी शब्द बोलना उचित नहीं समझते हैं। समाज में बेकारी लगातार बढती जा रही है और मुख्यमंत्री जी युवाओं को रोजगार का केवल लाॅलीपाॅप दिखा रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वर्तमान ही नहीं आगामी चुनाव में भी प्रदेश की जनता सामाजिक और आर्थिक मुददों के  साथ साथ रोजगार को ध्यान में रखते हुये मतदान करेगी और निश्चित रूप से भाजपा शासन को आईना दिखायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button