उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जी20: औली युद्धभ्यास, कोविड, जैसे तमाम मुद्दों पर गंभीर चर्चा

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग की जिसमे जी20, औली में अमेरिका के साथ चल रहे अभ्यास, कोविड महामारी समेत कई एहम मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। भारत की जी20 अध्यक्षता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये यादगार दिन है और हमारे प्रेसीडेंसी का एक प्रमुख तत्व जी20 को जनता के करीब ले जाएगा और हमारी प्रेसीडेंसी को सही मायने में लोगों का G20 बनाने की कोशिश करेगा। पूरे वर्ष विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिक जुड़ाव और बड़े पैमाने पर भागीदारी की भी सरकार की योजना है।

कोविड महामारी पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कोविड ने दुनिया भर को प्रभावित किया है, हम आशा करते हैं कि पूरी मानवता जल्द से जल्द इस कोविड महामारी पर विजय पायेगी और सभी इससे उभरने में सक्षम है।
जर्मन विदेश मंत्री के भारत के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 5 और 6 दिसंबर को जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक भारत के दौरे पर आ रहीं हैं। वह यहां नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगी। दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।
औली में अमेरिका के साथ युद्धभ्यास के प्रश्न का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि औली में सैन्य अभ्यास का 1993 और 1996 के समझौतों से कोई लेना-देना नहीं है. चीनी पक्ष को 1993 और 1996 के इन समझौतों के अपने स्वयं के उल्लंघन के बारे में सोचने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button