उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 209 वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन

लखनऊ : उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में आयोजित होने वाली उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 209 वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन किया गया I इस दो दिवसीय वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों के साथ साथ रेल कर्मियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई | यूनियन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि सुगम तथा सुगठित रेल कार्यप्रणाली के सञ्चालन एवं कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए उनको लाभान्वित करने के दृष्टिकोण से यह दो दिवसीय वार्ता तंत्र अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई | उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में भी इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन एवं यूनियन के संयुक्त प्रयास के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी तथा मंडल सफलताओं के नए आयामों को स्पर्श करेगा I स्थाई वार्ता तंत्र के इस दो दिवसीय आयोजन के समापन के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मण्डल अध्यक्ष  आर.पी.राव , मण्डल मंत्री अवधेश कुमार दुबे, तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button