उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष राजेश सिंह काली, अनूसूचित जाति विभाग कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष तनुज पुनिया, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्य जोन के अध्यक्ष अनस रहमान, तथ प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी के प्रभार जनपदों से कांग्रेस के फ्रन्टलों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिला/शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में नगर निकाय चुनाव तथा भारत जोड़ो यात्रा की गंभीरता को देखते हुए विशेष तौर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी ने कहा कि हम हर स्तर पर नगर निकाय चुनाव पूरी तैयारी के साथ लडेंग और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है तथा उत्तर प्रदेश में नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी का प्रचण्ड बहुमत हासिल होने बावजूद भी राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में डेंगू के भयानक प्रकोप होने की स्थिति में न तो भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने क्षेत्रों में न तो एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग करवाया और न ही क्षेत्र की जनता का दुख दर्द साझा किया।
उन्होंने आगे कहा कि हम कांग्रेस के लोग लोगों के घर-घर जाकर दनका दुर्ख र्दद साझा करेंगे तथा आदरणीय राहुल गांधी जी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को उन तक पहुंचायेंगे। लोंगों का आज भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास खत्म होता जा रहा वह आशा भरी निगाहों से देख रही है। ऐसे में हम लोगों को एकजुट होकर उनके हक हकूक की लड़ाई आगे बढ़कर प्रमुखता से लड़नी होगी। यही हमारे नेता राहुल गांधी जी तथा कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है। हमें यकीन ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हम नगर निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करेंगे।



