उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

G-20 शेरपा बैठक की तैयारियां जोरों पर, विदेशी मेहमानों का होगा देसी स्वागत

नई दिल्ली : राजस्थान में झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली G-20 शेरपा बैठक को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भारत इस साल जी-20 देशों के बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। बैठकों का दौर अगले महीने उदयपुर में आयोजित होने वाली जी-20 देशों की शेरपा बैठक के साथ शुरू होगा। यह उदयपुर के साथ राजस्थान के लिए भी एक सुनहरा अवसर है। इसी को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन पिछले करीब एक महीने से शेरपा बैठक की तैयारियों में जुटा हुआ है। शेरपा बैठक की इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने देश के शेरपा अमिताभ कांत के साथ विदेश मंत्रायल की एक टीम सोमवार को उदयपुर पहुंची। जहां टीम ने पूरे दिन बैठक के आयोजन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

तैयारियों का जायज़ा लेने शेरपा अमिताभ कांत के अलावा जॉइंट सेकेटरी जी-20 नागराज नायडू ककानूर, सिक्यूरिटी की जॉइंट सेकेटरी भावना सक्सेना एवं अंडर सेकेटरी जी-20 असीम अनवर और अनुज स्वरूप आदि प्लाइट से उदयपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत किया गया। इसके बाद पहले दिन से लगातार अंतिम दिन के सिड्यूल वाईज होने वाले कार्यक्रमों के स्थलों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
सम्मेलन के जरिए मेवाड़ और राजस्थान की संस्कृति, कला और उत्सवों से भी विदेशी मेहमानों को रूबरू करवाया जाएगा ताकि यहां के गणगौर उत्सव और गवरी जैसी विरासतों को भी पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा की तरह हेरिटेज पहचान मिल सके। इसको लेकर सरकार व प्रशासन शेरपा बैठक को बेहतरीन बनाने के लिए प्रयासरत है। पर्यटक विभाग भी अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की आव भगत में कोई कोसर बाकी नहीं रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button