उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मंडल के चिकित्सा विभाग के कर्मियों को मच्छर रोधी फागिंग मशीन का वितरण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) संजय यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक,गतिशक्ति राघवेंद्र कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,बादशाहनगर डा. अमरेंन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ऐशबाग डा. संजय तिवारी तथा शाखाधिकारियों की उपस्थिति में रेलवे परिसर, रेलवे कालोनियों तथा कार्यालयों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु मंडल के चिकित्सा विभाग के कर्मियों को 10 अद्द (Anti Mosquito Fogging machine) मच्छर रोधी फागिंग मशीन का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंडल में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान तथा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फागिंग आदि करायी जा रही है। इन 10 उन्नत फागिंग मशीनों के इस्तेमाल से रेलवे परिक्षेत्र में मच्छर जनित रोगों की प्रभावी ढंग से रोकथाम सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button