उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मैकेनिकल मैवरिक्स ने फाइनल मैच में आपरेटिंग एवेंजर्स को 1-0 के अन्तर से हराया

दूसरी बार अन्तर विभागीय फुटबाल टूर्नामेन्ट का मैकेनिकल मैवरिक्स बना विजेता

लखनऊ: ऐशबाग रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा आयोजित अन्तर विभागीय फुटबाल टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच 23 नवंबर को आपरेटिंग एवेंजर्स व मैकेनिकल मैवरिक्स के मध्य खेला गया।

मैकेनिकल मैवरिक्स ने आपरेटिंग एवेंजर्स को 01-00 गोलों के अन्तर से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। जिसमें मैकेनिकल मैवरिक्स टीम की ओर से प्रशांत अवस्थी ने 01 गोल किया जबकि आपरेटिंग एवेंजर्स की टीम एक भी गोल नही कर सकी।
कमर्शियल चैलेंजर्स के कप्तान अम्बर प्रताप सिंह को टूर्नामंेट के दौरान सर्वाधिक 06 गोल दागने के लिए “गोल्डेन बूट एवार्ड” एवं मैकेनिकल मैवरिक्स के गोलकीपर मनीष कुमार राय को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने के लिए “गोल्डेन ग्लव्स एवार्ड” प्रदान किया गया। साथ ही बी0एस0 राना (उम्र 59 वर्ष) को टूर्नामेंट का सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी होने पर “ओल्ड इज़ गोल्ड अवार्ड” से तथा क्रिकेटर एवं उ0प्र0 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुलदीप सिन्हा को भी सम्मनित किया गया।
मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने फाइनल मैच की दोनो टीमों को बधाई दी तथा अन्तर विभागीय फुटबाल टूर्नामेन्ट को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मण्डल क्रीड़ा अधिकारी व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह एवं अन्य सहयोगी स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा की खेल शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बनाए रखने का एक सरल तथा सशक्त माध्यम है। हम सभी को अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकाल कर कोई न कोई खेल जरुर खेलना चाहिए
इस अवसर पर दोनों टीमों के उत्साहवर्धन के लिए अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समाडि, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/इएनएचएम, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/कोचिंग, मण्डल विद्युत इंजीनियर/कोचिंग, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक परिचालन प्रबंधक एवं अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button