मी एडम्स, माया रूडोल्फ ने डिसइंचैंटेड में वास्तविकता के प्रदर्शन के बारे में खुलकर बताया
डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है

लखनऊ : इंचैंटेड की जादुई कहानी के पंद्रह सालों के बाद दर्शकों को 18 नवंबर को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर एक नई लाईव-एक्शन कॉमेडी, डिसइंचैंटेड में एंडेलेसिया की खूबसूरत दुनिया देखने को मिलेगी। वास्तविक दुनिया की समस्याओं का सामना करते हुए खुशी और पलायन की भावनाओं में उतरते हुए 2007 की इंचैंटेड की सीक्वेल,डिसइंचैंटेड एंडेलेसिया की परियों की दुनिया से एक खूबसूरत परी की मनभावन कहानी लेकर आई है, जो अपना प्रिंस चार्मिंग किंगडम ऑफ न्यूयार्क सिटी में पाती है। एडम शंकमैन द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किए गए इस म्यूज़िकल में बेहतरीन कास्ट है, जिसमें एमी एडम्स जिसेल के किरदार में; पैट्रिक डेंपसी जिसेल के पति, रॉबर्ट फिलिप के किरदार में; माया रूडोल्फ मालविना; वेट निकोल ब्राउन रोज़ालीन; जयमा मेज़ रूबी; गेब्रियेला बल्डाचिनो रॉबर्ट फिलिप की बेटी मॉर्गन; इडिना मेंजेल नैंसी ट्रेमेन; और जेम्स मार्सडन प्रिंस एडवार्ड के किरदार में दिखाई देंगे।
कास्ट एवं क्रू ने बताया कि यह मूवी जीवन में होने वाले स्वाभाविक परिवर्तनों को स्वीकार करने के बारे में है, और दिखाती है कि इसके परिणाम कितने संतोषजनक और सुखद होते हैं।
इस मूवी के बारे में अपने विचार साझा करते हुए जिसेल का किरदार निभाने वाले एमी एडम्स ने कहा, ‘‘यह इस समझ के बारे में है कि परिवर्तन जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। और हम परिवर्तन से जितना लड़ते हैं और हम जैसे हैं, वैसा बने रहने की जितनी ज्यादा कोशिश करते हैं, हम उतने ही कम खुश होते हैं।’’
मालविना का किरदार निभाने वाली माया रूडोल्फ ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि लोगों को ‘डिसइंचैंटेड’ घरेलू जीवन के बारे में इसकी ईमानदारी के लिए पसंद आएगी। जिसेल एक अच्छी सोच के साथ अपने परिवार के लिए परियों का जीवन बनाना चाहती है, लेकिन जीवन कभी परियों की कहानी नहीं होता। इस सबमें यह सबसे जरूरी होता है कि हमें अपने लिए खास लोगों के साथ बिताए जीवन के छोटे-छोटे क्षणों का पूरा आनंद लेना चाहिए, जिन्हें हम नजरंदाज कर देते हैं।’’
निर्माता बैरी जोसेफसन, जो हमेशा से इंचैंटेड की सीक्वेल बनाना चाहते थे, ने कहा, ‘‘जीवन में ऐसा समय भी आता है, जब आपको लगता है कि आपका जीवन वैसा नहीं, जैसा आपने सोचा था, लेकिन खूबसूरती यह समझने में है कि आप अपने जीवन को बदल सकते हैं। आप हमेशा अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। लोगों को फिर से सपने देखने की शक्ति देने वाली उम्मीद फिर से इस मूवी में प्रस्तुत की गई है।’’
दूसरी तरफ, डायरेक्टर एडम शंकमैन ने बताया कि उनकी महत्वाकांक्षाएं सरल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूँ कि दर्शक यह फिल्म देखें। इसमें आगे बढ़ने, सुखद अहसास और अपने जीवन के लिए आभार की भावना है। मैं चाहता हूँ कि यह फिल्म सभी को सुकून दे, उनके उत्साह को बढ़ा दे और उनके जीवन में खुशी बिखेर दे।’’
बैरी जोसेफसन, बैरी सोनेनफेल्ड, और एमी एडम्स द्वारा निर्मित इस फिल्म के एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर जो बर्न, सुनील परकाश और एडम शंकमैन हैं। इस मूवी में एलन मेन्केन के संगीत के साथ नए गीत हैं, तथा गीत के बोल स्टीफन श्वार्ट्ज़ ने लिखे हैं, और एक स्कोर एलन मेन्केन का है।



