उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय “50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट” का समापन

लखनऊ : श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय “50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट” का समापन, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त, गौरव खन्ना, हेड कोच, भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के हाथों विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एथलेटिक मीट में सम्मिलित, गौरव खन्ना ने युवा खिलाड़ियों से कहा कि संकल्प सहित परिश्रम और जब तक मंजिल ना मिले तब तक प्रयास निरंतर करते रहना ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप किसी प्रतियोगिता में जाए या ना जाए किंतु खेलकूद को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं यह आपको ताउम्र फिटनेस देगा।
समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे महा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, वी.एन. मिश्र, (रिटायर्ड आईपीएस) ने महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित 50 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल समापन पर सभी को बधाइयां देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को महाविद्यालय यथासंभव बेहतर संसाधन देने के लिए कृत संकल्प है। खिलाड़ियों की संसाधन संबंधी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के निर्देश शिक्षकों के माध्यम से लगातार दिए जा रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय के लिए उत्कृष्ट कोटि का प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया।
महा विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री प्रबंधक, जी सी शुक्ला ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। कहा कि प्रथम या दूसरे स्थान पर आने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, प्रतिभागिता करना। आज नहीं तो कल सफलता उनके कदम जरूर चूमेगी।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो मीता साह एवम उप-प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
50 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की संयोजक, डॉ मधु गौड़ ने 2 दिन चली एथलेटिक मीट की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभाजीत याद यादव बीए. तृतीय वर्ष के छात्र को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन पुरुष वर्ग एवम अनन्या कुमारी को को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन महिला वर्ग का खिताब मिला।
सभाजीत यादव ने 10000 मीटर एवं 5000 मीटर सहित अनेक एथलेटिक प्रतियोगिताओं में विशिष्टता हासिल की।
समापन सत्र के अवसर पर खिलाड़ियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
समापन समारोह के अंत में डॉ अभिषेक मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष, प्रो नलिन रंजन सिंह सहित स्पोर्ट्स बोर्ड के सभी सदस्य, महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button