उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी सरकार युवाओं की तरक्की के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही : दानिश आजाद अंसारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि लखनऊ में 16 नवम्बर को उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और सेवायोजन विभाग द्वारा एक साथ मिलकर अल्पसंख्यक नौजवानों के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 18 मण्डलों के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में अल्पसंख्यक नौजवानों के लिए विशेष रोजगार मेले लगाए जायेगें, जिसकी शुरूआत 16 नवम्बर 2022 को लखनऊ के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र खदरा स्थित शिया डिग्री पीजीकालेज में होगी।

श्री अंसारी ने बताया कि योगी सरकार युवाओं की तरक्की के लिए हमेशा पूरी ईमानदारी से काम करती आ रही है। राज्य मंत्री  दानिश आजाद अंसारी  ने यह भी बताया कि इस अल्पसंख्यक रोजगार मेले में 50 से अधिक कम्पनियाँ लगभग 5,000 नौकरियां लेकर आ रही हैं, जिनके द्वारा साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पत्र भी उसी दिन दिया जायेगा।उन्होनें कहा कि ‘‘योगी सरकार का हाथ, युवाओं के साथ‘‘ इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। सरकार के काम का सीधा सकारात्मक असर आज समाज में दिख रहा है, जिस तरह से योगी सरकार ने नौजवानों को अच्छी शिक्षा और अच्छा रोजगार देने का वादा किया था उस पर पूरी तरह से हमारी योगी सरकार खरी उतरी है।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रोजगार मेले की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें 5,000 नौकरियाँ तो हैं ही साथ ही जो नौजवान अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनको भी प्रोत्साहित करने के लिए और उचित मार्गदर्शन देने के लिए यहाँ पर स्टार्टअप तथा विभिन्न बैंकों के काउन्टर भी लगेंगे, जो नौजवान व्यवसाय में आगे बढ़ने का इच्छुक होगा उसको यहाँ स्थित काउन्टर्स उसकी सहायता करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button