उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल तथा युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, गंगाराम पाल एवं धमेन्द्र यादव ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने ज्ञापन में अवगत कराया कि वर्तमान समय में पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता की गाडि़यों का चालान करने का अभियान चलाया जा रहा है जिससे आम जनता को बाजारों में सामान खरीदने में  काफी कठिनाईयों का तो सामना करना पड़ ही रहा हैं साथ ही रोज कमाने खाने वाले व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हो गया है क्योंकि चालान के डर से लोग मार्केट जाने से बच रहे हैं।
रालोद नेताओं ने ज्ञापन में मांग की कि बाजारों में एक पटटी का आयोजन किया जाए जिसके भीतर गाडियां खड़ी की जा सके, सभी बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाय, लखनऊ शहर में सीसीटीवी कैमरे से सर्विलांस की व्यवस्था की जाए, बाजारों में बंद पड़े कैमरे को तत्काल चालू कराया जाय, छोटे व्यापारियों/पटरी दुकानदारों के लिए स्थाई दुकान की व्यवस्था की जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button