एसिड अटैक सरवाइवर्स को एमएसजी फाउंडेशन ने किया महिला योद्धा सम्मान से सम्मानित
वरिष्ठ समाजसेवी कविता, रश्मि सिंह, निदा रिज़वी, अब्दुल वहीद, ने शिरोज़़ में किया जांबाज़ महिलाओं को सम्मानित

लखनऊ । राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र में स्थित शिरोज़ हैंगआउट कैफे में “मदद सहयोग गाइडेंस फाउंडेशन” की टीम ने बाल दिवस के अवसर पर शिरोज़ हैं.

आउट कैफे की एसिड अटैक सरवाइवर को महिला योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।इस खूबसूरत आयोजन के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी कविता मिश्रा,निदा रिज़वी, रश्मि सिंह,समाजसेवी अब्दुल वहीद,नजम एहसन, ज़ुबैर अहमद, मुर्तुजा अली उपस्थित रहे।

अतिथियों के कर कमलों द्वारा शिरोज़ में काम करने वाली एसिड अटैक सरवाइवर्स को उनके हौसले और जज्बे के लिए अंगवस्त्रम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन आमिर मुख्तार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मो सादिक ने कहा कि एम एस जी फाउंडेशन पिछले 2 वर्षों से लगातार मलिन बस्तियों के परिवार और उनके बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा के लिए लगातार बिना किसी की मदद लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अब्दुल वहीद ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कुछ विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा महिलाओं पर एसिड फेककर उनका जीवन बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही समाज के जिम्मेदारों को आगे आकर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए।फाउंडेशन की टीम में मुख्य रूप से मो सादिक, इमरान अली, सैयद तकी हसन, मोहम्मद आलम, साहिल मिर्जा, जैनुल ज़ैदी, मो समद, मलिन बस्तियों तो बच्चों की शिक्षा और उनकी चिकित्सा के लिए बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं।

एमएसजी फाउंडेशन की टीम ने शहरोज कैफे की जांबाज़ महिलाओं के हौसले और जज्बे को सलाम करते हुए रेशमा, गुड़िया, रजनी, आसमा, गरिमा, जयंती, रुपाली, फरहा, न्यू गरीमा, खुशबू, टीटू, कंचन,अनुपम, नितिन, मैनेजर और प्रमोद को सम्मानित किया।इस मौके पर कई समाजसेवी और पत्रकारों के साथ-साथ शहर की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।



