जादूगर राकेश श्रीवास्तव का जादू कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ: सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जन्मदिवस समारोह बख्शी का तालाब इंटर कालेज लखनऊ में केंद्रीय संचार ब्यूरो , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बड़े ही धूम धाम पूर्व मनाया गया.

इसी श्रंखला में मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव का जादू कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें जादूगर राकेश ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जादूगर राकेश ने लड़की के 12 तलवारें आर पार करते हुए उसे गायब कर दिया , साथ ही मुख्य अतिथि विधायक योगेश शुक्ला को जादू से माला बनाकर पहनाई गई तो सभी ने करतल ध्वनि से दोनों का सम्मान किया,
इसके अलावा ढाई फीट तलवार मुंह में चबाना , किसी के पेट से दूध निकालना आदि हंसने हंसाने के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया , अन्त में जादूगर राकेश ने अपना लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हम सब एक हैं’ बड़े ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया ।



