उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ले. ज. संदीप मुखर्जी ने सेना चिकित्सा कोर के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: अपनी सेवानिवृत्ति के दिन, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी, कमांडेंट, एएमसी सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ और ओआईसी रिकॉर्ड्स तथा कर्नल कमांडेंट एएमसी ने 31 अक्टूबर को प्रातः आर्मी मेडिकल कोर के ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को एएमसी सेंटर और कॉलेज के युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी, जवान और रंगरूट ने भाग लिया।

इससे पहले, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने 29 अक्टूबर 2022 को सुबह 0800 बजे एएमसी सेंटर और कॉलेज के ओपन एयर ऑडिटोरियम में एक विशेष सम्मेलन को भी संबोधित किया। जनरल ऑफिसर ने अपने संबोधन में अधिकारियों, जेसीओ, ओआर और रंगरूटों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के महत्व पर जोर दिया, ताकि सशस्त्र बलों के कर्मियों को व्यापक और कुशल स्वास्थ्य देखभाल प्रदान की जा सके। उन्होंने एक प्रशिक्षक की भारी जिम्मेदारी सौंपे जाने और सभी प्रशिक्षुओं के लिए आदर्श बनने पर गर्व करने की आवश्यकता को भी दोहराया। विशेष सम्मेलन में सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के सैन्य अधिकारी, एमएनएस अधिकारी, जेसीओ, अन्य रैंक, रंगरूट तथा असैन्य कर्मियों ने भाग लिया । विशेष सम्मेलन के बाद सैनिकों और असैन्य कर्मचारियों के साथ चाय का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button