उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एच डी एफ सी बैंक की 101 शाखाओं में गोल्ड लोन डेस्क सेवा का किया शुभारंभ
गोल्ड लोन सेवा से जरूरतमंद लोगों को मिलेगी मदद :केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एच डी एफ सी बैंक द्वारा गोल्ड लोन सेवा की डेस्क उपलब्ध हो जाने से प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामिक बनाने में एचडीएफसी बैंक से भी सहयोग प्राप्त होगा और गोल्ड लोन सेवा से जरूरतमंद लोगों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और युवाओं को रोजगार आदि करने में मदद मिलेगी। केशव प्रसाद मौर्य आज एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रणव टावर लखनऊ में एचडीएफसी बैंक की 101शाखाओं मे गोल्ड लोन डेस्क सेवाओं का वर्चुअल रुप से शुभारंभ करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
श्री मौर्य ने कहा कि गांव ,गरीब और किसानों को बैंकिंग सहयोग की विशेष जरूरत होती है और इसमें गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध करा देने से साहूकारों से मुक्ति मिलेगी और लोगों ,खासकर युवाओं को अपना रोजगार करने में सहायता मिल सकेगी। कहा कि गांव ,गरीब किसानों के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी जी के नेतृत्व में अनेकानेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसमें बैंकों के सहयोग से और अधिक ढंग से योजनाओं का संचालन सम्भव होता है। लोगों को अपना कारोबार चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है और कई लोगों के पास गोल्ड होता है और वह जानकारी के अभाव मे साहूकारों के यहां पहुंच जाते हैं ,यदि वह बैंक में अपना गोल्ड रखकर लोन लेंगे तो उन्हें कम ब्याज पर पैसा मिलेगा और वह अपना आर्थिक, सामाजिक,व शैक्षिक उत्थान कर आत्मनिर्भर भी हो सकेंगे,कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में भी यह कारगर कदम है।



