उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स के ‘बिग बॉस सीजन-16’ से मान्या सिंह की विदाई

लखनऊ  मनोरंजन की दुनिया के चमकते सितारे करण जौहर ने कलर्स पर बिग बॉस सीजन 16 के ‘वीकेंड का वार’ की मेज़बानी करते हुए दिवाली की रौनक में चार चांद लगा दिए। बेघर होने का डर, ट्रुथ बम और स्पिरिट कंपीटीशन से भरपूर करण जौहर के ‘वीकेंड का वार’ में सीज़न का दूसरा एविक्शन देखा गया। धुआंधार मनोरंजन के बाद एपिसोड एक गंभीर नोट पर समाप्त हुआ। सिर्फ़ तीन हफ़्तों में ही भारत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो से मान्या सिंह की विदाई हो गई।

पूर्व मिस इंडिया मान्या सिंह को शो में उनके सबसे कम योगदान की वजह से बिग बॉस के प्रतियोगियों द्वारा नोमिनेट किया गया था। ‘वीकेंड का वार’ के होस्ट करण जौहर द्वारा मान्या सिंह के घर से बेघर होने की घोषणा किये जाने पर प्रतियोगियों को कोई हैरानी नहीं हुई। शिव ठाकरे, साजिद ख़ान, गोरी नागोरी, एमसी स्टैन और अब्दू आदि घर के सदस्यों के साथ दोस्ती रखते हुए मान्या अब तक बिग बॉस के घर में सुरक्षित खेल रही थी। हालांकि घर में अपनी इस छोटी सी अवधि में अर्चना, श्रीजिता और सौंदर्या जैसी प्रतियोगियों के साथ गरमा गरम बहस करके वह अपनी थोड़ी छाप छोड़ने में कामयाब रही। मान्या सिंह ने बड़े जोशो-ख़रोश के साथ घर में प्रवेश किया था, मगर वह इस बात से बेख़बर थी कि बिग बॉस के घर में उसकी बहुत कड़ी परीक्षा होने वाली है।

मान्या सिंह ने कहा: “मुझे बिग बॉस का घर छोड़ते हुए बहुत दु:ख हो रहा है,ख़ासतौर से ऐसे समय में जब दर्शकों ने मुझे ठीक से जानना शुरू ही किया था। घर से निकलने के बावजूद मैं कहना चाहूंगी कि मैं अपने दर्शकों और घर के सदस्यों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।अगर मुझे अपनी क़ाबिलियत साबित करने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस द्वारा घर में फिर बुलाया गया तो मुझे बहुत खुशी होगी। सभी प्रतियोगियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और शो का विजेता कौन होता है, यह जानने के लिए मुझे बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button