माधव मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव पर बटा महाप्रसाद
डालीगंज माधव मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

लखनऊ: डालीगंज स्थित श्रीमाधव मन्दिर में अन्नकुट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि विगत वर्षों के भाँति इस बार अन्नकूट महोत्सव पर 56 प्रकार की मौसमी सब्जी का भोग, पूड़ी, कढ़ी चावल, हलुआ, खीर का महाभोग लगाकर पुजारी लालता द्वारा मंत्रो उच्चारण संग आरती कर महाप्रसाद बतौर अतिथि विधायक डॉ नीरज बोरा, एसएचओ अतुल श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल महामंत्री अनुराग साहू, मनीष गुप्ता, श्याम जी साहू व भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
गोविन्द साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन के साथ, अन्नकूट महोत्सव पर महिलाओं रवीना साहू, माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा, कविता साहू ने बाल गोपाल पर भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया ।
इस अवसर पर बिहारी लाल साहू, गोविन्द साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, श्याम जी साहू, दिनेश अग्रवाल, राकेश साहू, दीपक मेहरोत्रा, अनुराग साहू उपस्थित रहे।



