उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए

लखनऊ: देवभूमि द्वारा वृंदावन कॉलोनी रायबरेली रोड पर चल रहे तीन दिवसीय लोक महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद घिल्डियाल पूर्व पत्रकार प्रसिद्ध उद्यमी अमेरिका ने दीप प्रज्वलन किया.

गणेश वन्दना – महावीर खंतवाल एवं साथियों द्वारा राजस्थानी नृत्य- ज्ञान सरोवर विद्यालय के बच्चों द्वारा भोजपुरी गायक – राम सहाय, रानी खेता रामढोला उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा नृत्य गंगा रावत उत्तराखंड का गाना थरया चोफला सामूहिक म्युजिक नृत्य झोड़ा चांचरी संगतकार ओंकार सिंह विमल दीपक आदि रहे.

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट महासचिव रमेश बिष्ट पूरन बिष्ट राजेंद्र जुयाल आदि उपस्थित थे.




