उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राज्यपाल को भेंट की राम लक्ष्मण सीता हनुमान की स्मृतिका

लखनऊ : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ कर्तव्यपरायण वीरवर लक्ष्मण संग माता सीता और राम भक्त महाबली हनुमान की स्मृतिका धनतेरस के दिन शनिवार 22 अक्टूबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जे.सी.फाउंडेशन की ओर से भेंट कर मंगल की कामना की गई।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आग्रह किया कि जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण देव के बिना अधूरे प्रतीत होते हैं उसी तरह अयोध्या तीर्थ भी वीरवर लक्ष्मण की नगरी लखनपुरी के बिना अधूरी लगती है। इसलिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ को भी लक्ष्मणपुरी के रूप में आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कलयुग में भी वर्तमान दौर भारत का स्वर्णिम युग है इसलिए उनकी ओर से स्वर्ण वर्ण स्मृतिका भेंट की गई है। मणिकुण्डल सेवा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कौशल ने लक्ष्मण शोध पीठ स्थापित करने का आग्रह किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button