उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अनुराग साहू बनाए गए इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन लखनऊ के युवा अध्यक्ष

लखनऊ, प्रियदर्शनी सेवा परिसर स्थित कार्यालय पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ नीरज बोरा द्वारा बैठक में यहा निर्णय लिया कि लखनऊ महानगर के पद पर युवा अध्यक्ष अनुराग साहू को सर्वसम्मति से मनोनीत किया जाता है।

  1. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा ने कहा कि अनुराग साहू सामाजिक, धार्मिक, व्यापार में पिछले 10 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके इन कार्यों की सराहना करते हुए इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन लखनऊ महानगर का युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।

प्रदेश युवा अध्यक्ष वैश्य अमित वार्ष्णेय ने कहा कि युवाओ को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन से जोड़ने तथा उन्हें संगठित करने का कार्य किया जा रहा इसी कड़ी में अनुराग साहू को लखनऊ महानगर युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अनुराग साहू ने कहा कि लखनऊ मंडल द्वारा हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी पूर्ण निष्ठा के साथ निभानेa का प्रयास करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button