उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों ने अवनीश अवस्थी को दी बधाई

लखनऊ. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सलाहकार अवनीश अवस्थी  से उनके आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा मिलकर बधाई दी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में किस तरह से और बेहतर सेवाएं आम जनता को मिल सके इस पर चर्चा की गयी.

श्री अवस्थी ने कहा कि आप लोग की तरफ से और जो सुझाव हो उसको हमें बताएं और समय-समय पर चिकित्सा स्वास्थ्य व्यवस्था में जो जरूरत हो उस से अवगत कराते रहें, उन्होंने रिक्त पदों को डॉक्टर, नर्सेज, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्निशियन, फार्मेसिस्ट ऑप्टोमेट्रिस्ट ,ई सी जी, डेन्टल हाईजिनिस्ट, टीबी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, इत्यादि के जितने भी पद रिक्त है उनको अतिशीघ्र भरवाने के लिए भी आश्वासन दिया। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई, एवं उन्होंने महासंघ को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से भी अतिशीघ्र बैठक के लिए आश्वस्त किया.

उक्त बैठक में अशोक कुमार प्रधान महासचिव चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ,श्रवण सचान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जेके सचान उपाध्यक्ष, सर्वेश पाटिल सचिव, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, कपिल वर्मा अध्यक्ष लखनऊ, अरूण अवस्थी अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट लखनऊ,कमल श्रीवास्तव संयुक्त सचिव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button