नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पद भार ग्रहण किया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम

लखनऊ. सभी प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अजय राय, अनिल यादव, और योगेश दीक्षित ने भी पदभार ग्रहण किया.पदग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.वरिष्ठ नेताओं में प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया और सलमान खुर्शीद, प्रदीप माथुर, जफर अली नकवी सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अंशू अवस्थी , सैफ अली नकवी,सहित तमाम नेता भी मौजूद थे.

कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है.
सीटें घटती बढ़ती रहती हैं, 1977 में जीरो सीट थी, पुनः हम सत्ता में पहुंचे. इस अवसर पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि गांधी जी को नमन जिन्होंने हमें एक मार्ग दिखाया, नमन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को जिन्होने हमें एक ऐसा संविधान दिया जिस पर चलकर भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र बना, सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन जिन्होंने हमें आजाद भारत दिया.


