भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैंच के मद्देनज़र कमिश्नरेट लखनऊ में यातायात व्यवस्था की गाइड लाइन जारी

लखनऊ. छह अक्टूबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैंच के दृष्टिगत कमिश्नरेट लखनऊ में यातायात व्यवस्था के दुरुस्त रखने के लिए गाइड लाइन जारी की है.
आज हुई भारी बारिश को देखते हुए यूपीसीए और पुलिस/प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कल के क्रिकेट मैच को लेकर एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी यूपी, एडीजी एलो, पुलिस आयुक्त, कमिश्नर, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून–व्यवस्था) एवं जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में कल के मैच को लेकर, पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
जनपद लखनऊ में आज हुई भारी बारिश को देखते हुए इकाना स्टेडियम में होने वाले कल के क्रिकेट मैच की पार्किंग को लेकर विशेष और महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं क्योंकि पूर्व से स्टेडियम के नजदीक चिन्हित सभी पार्किंग स्थानों पर अत्यधिक जलभराव हो गया है इसलिए नए पार्किंग स्थल स्टेडियम से एक से दो किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। क्रिकेट मैच को देखने आने वाले सभी दर्शक नए पार्किंग स्थानों पर गाड़ी पार्क कर ईकाना स्टेडियम तक पैदल ही आ सकेंगे।
पार्किंग की व्यवस्था नए पार्किंग स्थानों पर ही होगी, किसी भी दशा में स्टेडियम के आसपास नजदीक में पार्किंग नहीं करने दी जाएगी। ये सभी प्रबंध इसलिए किए गए हैं ताकि दर्शकों के आने जाने में कोई असुविधा ना हो और स्टेडियम के पास जाम की स्तिथि उत्पन्न ना हो।
क्रिकेट मैच में आने वाले सभी दर्शकों से अपील है कि वो सुगमता के दृष्टिगत मैच शुरू होने से एक से दो घंटे पूर्व ही आ जाएं।
क्रिकेट मैच के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि वो स्टेडियम तक पहुंचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पब्लिक ट्रांसपोर्ट / कार पूलिंग का इस्तेमाल करें।
शहीद पथ से स्टेडियम के लिए आने वाली गाड़ियां अहिमामऊ कट से ही नीचे उतर सकेंगी। स्टेडियम कट से कोई गाड़ी स्टेडियम की तरफ नहीं जाने दी जाएगी।
अहिमामऊ कट से गाड़ियां एचसीएल होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी।
यदि शहीद पथ पर गाड़ियां पार्क होती हैं तो उससे वहां भीषण जाम की स्तिथि उत्पन्न होती है जिसका पूरी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
किसी भी दशा में शहीद पथ पर गाड़ियों को पार्क होने नहीं दिया जाएगा। सभी दर्शकों से अनुरोध है कि वो इसका कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु पुलिस का सहयोग करें।
ये सभी प्रबंध कल के मैच को देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा को देखते हुए किए गए हैं.



