उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
दरगाह खम्मन पीर में पहुंच कर पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगी

लखनऊ. दरगाह खम्मन पीर बाबा की मजार पर चारबाग में पहुंच कर समाजवादी पार्टी के संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी दिल्ली गुड़गांव मेदांता में एडमिट है, नेता जी जल्दी स्वस्थ हो उनके लिए सभी लोगों ने दरगाह खम्मन पीर में पहुंच कर दुआएं मांगी।

इस मौके पर अकरम उर्फ बब्लू निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि, निवर्तमान जिला सचिव सुहागवती, तारिक अब्दुल्लाह पूर्व प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड, सुलेखा धानुक निवर्तमान नगर कोषाध्यक्ष महिला सभा, राजेश जायसवाल पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, व पार्टी कार्यकर्ता व नेता अन्य तमाम क्षेत्रिय लोग उपस्थित रहे सभी ने नेता जी जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं की ।



