राष्ट्रीय कथक संस्थान, लखनऊ द्वारा गांधी जयंती’ पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

लखनऊ. राष्ट्रीय कथक संस्थान, लखनऊ द्वारा
‘गांधी जयंती’ पर सांस्कृतिक संध्या राष्ट्रीय कथक संस्थान, परिसर में आयोजित हुई.

कार्यक्रम का प्रारम्भ भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ से किया गया। महात्मा गांधी ने ‘असहयोग आंदोलन’, ‘दांडी मार्च’, ‘नमक सत्याग्रह’ से लेकर ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया। इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए महात्मा गांधी को समर्पित गीत – ‘दे दी हमें आजादी….’ संस्थान के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया,

तत्पश्चात् भजन ‘रघुपति राघव राजाराम पतित पवन सीता राम……’ की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का समापन नृत्य प्रस्तुति ‘वन्देमातरम् गांधी जी को नमन’ गीत के द्वारा किया गया।

गायन प्रशिक्षिका- मीना वर्मा,कथक प्रशिक्षिका- हुमा साहू थीं.सहयोगी कलाकारों में तबला- आनन्द दीक्षित, यूकेलेले- मोहित थे. छात्र-छात्राओं में श्रिया, रीता, प्रिया, मोहित, जिज्ञांसु, वैष्णवी, शीलू, मान्या, गौरांगी, अराध्या थीं.




