उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी लखनऊ से लेकर सुदूर क्षेत्रों तक सरकार का इकबाल खत्म : रामाशीष राय

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि योगी सरकार की लचर कानून व्यवस्था और महिला असुरक्षा के कारण जनपद सीतापुर के थाना सदना अंतर्गत एक गांव की दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुयी है। इस प्रकार युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही हैं जबकि सरकार महिला सशक्तीकरण का ढोल पीटने और अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त रहती है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ से लेकर सुदूर क्षेत्रों तक सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और पुलिस तंत्र निरंकुश हो गया है यही कारण है कि चारो ओर बलात्कार अपहरण, डकैती, लूट और जघन्य हत्याओं का बोलबाला है।
श्री राय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल झूठे आंकडे प्रस्तुत कर अपनी उपलब्धियों का बखान करती है जबकि प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। यदि आंकड़ों में सच्चाई होती तो प्रदेश में चारो ओर व्यापारियों, किसानों, बेरोजगारों के साथ साथ युवा वर्ग में खुशी की लहर दिखाई पड़ती परन्तु ऐसा किसी भी क्षेत्र में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसलों से केवल निजी लोगों के हित साथ रही है आम जनता से उसका कोई लेना देना नहीं है। गाय और गंगा के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार के राज में हजारों गाय लम्पी नामक महामारी से ग्रस्त हैं और सरकार असहाय दिखती है। केवल यही नहीं सरकार द्वारा स्थापित गौशालाओ में गायों को भरपेट भोजन भी उपलब्ध नहीं हो पाया है कई गौशालाओ में भूख से तड़प तड़पकर गायों ने जान दे दी है। गंगा सफाई के नाम पर माननीय उच्च न्यायालय ने ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी जी को समझना चाहिए कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताम्। सरकार लेश मात्र भी नारियों के सम्मान की रक्षा करने में विश्वास नहीं रखती यही कारण है कि आयेदिन ऐसी शर्मनाक घटनाएं घटित होती रहती है और समाज में दबंगों का बोलबाला रहता है। प्रदेश सरकार अर्कमण्यता के मार्ग पर चलती रहती है और अपराधों तथा अव्यवस्थाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button