उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
युगऋषि का सद् साहित्य धर्म एवं अत्याध्यम के तत्व ज्ञान का वैज्ञानिक विश्लेषण करता है: उमानंद शर्मा
पुस्तक मेले में रूप में युग ऋषि द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य प्रदर्शित

लखनऊ. गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य राष्ट्रीय पुस्तक मेला 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बलरामपुर गार्डेन लखनऊ में आयोजित पुस्तक मेले में रूप में युग ऋषि द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य प्रदर्शित किया गया है। उपरोक्त जानकारी मुख्य मेला संयोजक उमानंद शर्मा ने दी।

श्री शर्मा ने बताया कि ‘‘युगऋषि का सद्साहित्य धर्म एवं अत्याध्यम के तत्व ज्ञान का वैज्ञानिक विश्लेषण करता है धर्मतंत्र से लोक शिक्षण की प्रेरणा देता है।’’ वेद, पुराण, उपनिषद, के साथ-साथ वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के विषय को प्रतिपादित करने वाला साहित्य छात्रों के लिए, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, न्यायपालिका, कार्यपालिका वैज्ञानिक एवं धर्मतंत्र से जुडे़ हुए सभी के लिए ऋषि साहित्य उपलब्ध 3200 पुस्तकें प्रदर्शित की गयी हैं। जिसे देखने हजारों की संख्या में लोगों आना जाना बना हुआ, अपनी पसंद की पुस्तकें लोग क्रय करके ले भी जा रहे हैं।




