उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
स्काउट्स और गाइड्स को शांति का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया

- लखनऊ : विश्व शांति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स, जनपद लखनऊ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
- जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार तथा प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा.आर.पी. मिश्र विश्व शांति दिवस पर प्रकाश डाला तथा उपस्थिति स्काउट्स और गाइड्स को शांति का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

विश्व शांति दिवस के अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर, सिटी मांटेसरी स्कूल, आनंद नगर एवं डीपीएस, लखनऊ के स्काउट्स और गाइड्स ने ऑनलाइन ड्राइंग कंपटीशन में प्रतिभाग किया।
सभा का संचालन डीओसी (गाइड) मधु पांडेय ने तथा आभार प्रदर्शन जिला सचिव l इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
प्रार्थना सभा में जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संरक्षक डा.आर.पी. मिश्र, बी.ई.ओ. (मुख्यालय), बेसिक शिक्षा, लखनऊ राकेश कुमार सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद की उप-प्रधानाचार्या सुशुम लता पाल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ के अध्यक्ष डा. आर.के.त्रिवेदी,

- प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, जिला कमिश्नर (स्काउट) एस.डी. यादव, जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट) इनायतुल्लाह खां, संयुक्त सचिव श्मीता श्रीवास्तव, जिलामंत्री महेश चंद्र, डी.ओ.सी. (गाइड) मधु पांडेय, डी.ओ.सी. (स्काउट),डा. महेंद्र कुमार तिवारी, सहायक सचिव विश्वजीत सिंह, योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं जिला सहायक सहायक कमिश्नर (स्काउट) डा. गजेंद्र कुमार मिश्र, दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज, महानगर की प्रधानाचार्या एवं सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) डा. दिव्या श्रीवास्तव, सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) मंजू चौधरी, हेड क्वार्टर कमिश्नर सत्य शंकर मिश्र, आईटी प्रभारी मोहम्मद अफजल, स्काउट मास्टर राजेंद्र कुमार मिश्र, स्काउट मास्टर उमा साहू, गाइड कैप्टन सुपर्णा मजूमदार, कार्यालय प्रभारी निशा जयसवाल एवं सहायक रुपेश आदि आदि के साथ ही रोवर्स, रेंजर्स एवं विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स उपस्थित थे।


