लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्षा संगीता दोहरे के प्रदेश कार्यालय लखनऊ आगमन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करने के पश्चात लखनऊ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, बीएल प्रेमी, क्षेत्रीय संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, कार्यालय प्रभारी इकराम सिंह, आशीष तिवारी, आसिफ रिजवी, शबाब आलम, वीरेन्द्र तोमर आदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।