उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी

एक अक्टूबर तक चलेगा रक्तदान अमृत महोत्सव

                  चेरिश टाइम्स न्यूज़
           लखनऊ : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के सिलसिले में सहारा हॉस्पिटल में “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” की शुरुआत की गयी। एक अक्टूबर तक यह “रक्तदान अमृत महोत्सव” मनाया जायेगा। इस क्रम में महारक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया, इसमें हॉस्पिटल के कई स्टॉफ के साथ सामान्य जन भी शामिल हुए। “रक्तदान अमृत महोत्सव” का स्लोगन ‘रक्तदान सामाजिक एकता का प्रतीक है, इस प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाएं” है।
शिविर का शुभारम्भ करते हुए सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सहारा हॉस्पिटल ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इसी क्रम में आगामी पखवाड़ा “रक्तदान अमृत महोत्सव” को समर्पित कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत रक्तदान को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। रक्तदान महादान है, इस मुहिम में हम सभी अपनी भागीदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी सुब्रोतो चैटर्जी व चिकित्सा अधीक्षक डा. रोमिल सेठ, पैथालॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अंजू शुक्ला ने भी रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि सहारा हॉस्पिटल की ब्लड बैंक की टीम का हमेशा सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button